भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
झुंझुनूं : भाजपा की ओर से जिले में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरि ने जिला स्तरीय टोली और कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा की है।
अभियान के जिला संयोजक की जिम्मेदारी जिला महामंत्री दलीप सैनी को दी गई है। जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुनीता स्वामी और मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, शहर मंडल के कमलकांत शर्मा को मीडिया संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़ और प्रकोष्ठ प्रभारी जेपी सूरा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
पदयात्रा के लिए जिला मंत्री निखिल शर्मा को संयोजक बनाया गया है। जिला मंत्री विनोद कुमावत और सुरेंद्र रसगनिया सह संयोजक रहेंगे। नागरिक गोष्ठी के लिए जिला प्रवक्ता संजय को संयोजक तथा मुरली मनोहर और राजकुमार मूंड को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम के लिए हनुमान सिंह संयोजक होंगे। देवेंद्र शर्मा और शेरसिंह निर्वाण को सह संयोजक बनाया गया है। प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री वीरपाल सिंह संयोजक तथा अजय चाहर और आरसी शर्मा सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
इसी प्रकार सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े कार्यक्रम के लिए सौरभ सोनी को संयोजक बनाया गया है, जबकि कृष्ण कुमार और सुरेंद्र को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491334
