धौलपुर : सुदर्शन चक्र अभियान में मनिया पुलिस को मिली सफलता, पांच हजार रुपये के दो इनामी समेत आठ बदमाश गिरफ्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत गुरुवार को जिले की मनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 5000 के दो इनामी समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
धौलपुर : धौलपुर में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत मनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पांच हजार रुपये के दो इनामी समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया गुरुवार को मनिया थाना पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर पांच हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने बताया, इनामी साहब सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कपरौला सेवर जिला भरतपुर एवं देवेश पुत्र लाल सिंह निवासी सर्वोदय कॉलोनी भरतपुर को गहनोली मोड़ से गिरफ्तार किया है। इसके साथ अन्य पुलिस टीम ने कार्रवाई कर बदमाश राहुल पुत्र जयकार निवासी शिकोहाबाद, जयकार पुत्र गोपाल सिंह निवासी शिकोहाबाद, सनी पुत्र करुआ निवासी मनिया, अवतार सिंह पुत्र करुआ निवासी मनिया, रामवीर सिंह पुत्र महिपाल, निवासी बीलपुर और महादेवा पुत्र चंदन सिंह निवासी बुधआ का नगला थाना इलाका कंचनपुर को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 5000 के दो इनामी बदमाश नौकरी के नाम पर लोगों पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया अनुसंधान में ठगी के बड़े मामले खुल सकते हैं। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040043


