सीकर में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में 62.62 प्रतिशत मतदान
पिपराली पंचायत समिति में सर्वाधिक 69.76 प्रतिशत, अजीतगढ़ में सबसे कम 58.35 प्रतिशत मतदान
सीकर : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को सीकर जिले की छह पंचायत समितियों में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 62.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 7 लाख 99 हजार 569 मतदाताओं में से 5 लाख 663 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन और निर्वाचन व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई गई।

पिपराली में सर्वाधिक मतदान
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत के अनुसार पिपराली में सर्वाधिक 69.76 प्रतिशत मतदान हुआ। खंडेला में 64.42 प्रतिशत, पाटन में 63.26 प्रतिशत, नीमकाथाना में 60.16 प्रतिशत और श्रीमाधोपुर में 59.77 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, अजीतगढ़ पंचायत समिति में 58.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो जिले की छह पंचायत समितियों में सबसे कम रहा। इस प्रकार दूसरे चरण में पिपराली में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जबकि अजीतगढ़ में सबसे कम मतदान हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489225

