[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदान व्यवस्था और सुरक्षा का लिया जायजा, कार्मिकों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश

झुंझुनूं : जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने इंडाली, किठाना, सोलाना, बाकरा, बामनवास और अरडावता स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान कार्मिकों और पुलिस जाप्ते की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी परिस्थिति में आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77