[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट करवाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट करवाईं

मंडावा, बिसाऊ, पिलानी, झुंझुनूं और सिंघाना में निरीक्षण, मावा-घी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

झुंझुनूं : त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न कस्बों में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान सिंघाना में 40 किलो खराब मिठाइयां नष्ट करवाई गईं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. निक्की चौधरी, महेंद्र चतुर्वेदी, विनोद कुमारी और नेमीचंद मीणा ने मंडावा, बिसाऊ, पिलानी, झुंझुनूं और सिंघाना में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने मावा, घी, खाद्य तेल, सूजी और सूखे मेवों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। झुंझुनूं में मावे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, ताकि उनकी शुद्धता और गुणवत्ता की जांच की जा सके।

विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में विशेष जांच अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मिठाई की दुकानों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77