जसरापुर जीएसएसएस में किसानों को अनुदान पर कृषि सामग्री मिली:रबी की बुवाई के लिए मसूर बीज, जिंक और जैव उर्वरक बांटी; 9,970 रुपए की सब्सिडी का लाभ मिला
जसरापुर जीएसएसएस में किसानों को अनुदान पर कृषि सामग्री मिली:रबी की बुवाई के लिए मसूर बीज, जिंक और जैव उर्वरक बांटी; 9,970 रुपए की सब्सिडी का लाभ मिला
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की जसरापुर ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड (जीएसएसएस) में बुधवार को रबी की फसल की बुवाई के लिए चारावास और चरण सिंह नगर के किसानों को अनुदान पर कृषि सामग्री वितरित की गई। वितरण अभियान के पहले दिन 39 किसानों को सरकार की अनुदान योजना का लाभ मिला। इस पहल से किसानों को रबी की बुवाई की तैयारी के लिए आवश्यक बीज और कृषि उत्पाद रियायती दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
एफपीओ सूरजगढ़ की ओर से उपलब्ध करवाई गई सामग्री
समिति के व्यवस्थापक शीशराम सैनी और विक्रम सिंह ने बताया कि फार्म प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ), सूरजगढ़ की ओर से किसानों के लिए कृषि सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। इसमें मसूर के बीज, जिंक, सोलर ट्रिप, पीएसबी और राइजो कल्चर शामिल हैं। इन उत्पादों का उपयोग फसल की बुवाई और बेहतर उत्पादन के उद्देश्य से किया जाता है।
9,970 रुपए की मिल रही सब्सिडी
योजना के तहत किसानों को कुल 11,355.47 रुपए मूल्य की कृषि सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इस पर सरकार की ओर से 9,970 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है, जबकि किसानों को अपने हिस्से के रूप में 1,386 रुपए जमा करवाने पड़ रहे हैं। इससे किसानों को खेती की तैयारी के दौरान आर्थिक सहायता मिल रही है।
कृषि सामग्री में ये उत्पाद शामिल
किसानों को वितरित की जा रही कृषि सामग्री में 60 किलोग्राम मसूर के बीज का बैग, 25 किलोग्राम जिंक, एक किलोग्राम सोलर ट्रिप तथा 7.50 मिलीलीटर पीएसबी और 7.50 मिलीलीटर राइजो कल्चर शामिल हैं।
दस्तावेज जमा करवाने के बाद मिल रही सामग्री
कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए किसानों से खेत की जमाबंदी, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और कुएं के बिजली बिल की छायाप्रतियां जमा करवाई गईं। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।
कृषि अधिकारियों और एफपीओ प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
वितरण कार्यक्रम के दौरान एएओ सोनम कुमारी मीणा, कृषि पर्यवेक्षक विजय सिंह जसरापुर, कृषि पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव बड़ाऊ, जीतू बिगरवाल नंगली सलेदीसिंह, भीवराम मीणा खरखड़ा, मनोज कुमार बुनकर मानोता जाटान तथा एफपीओ से प्रवीण कुमार और प्रदीप कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489009


