फार्मासिस्टों ने 14 साल पुरानी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा:जिला कलेक्टर से मिलकर वर्दी, धुलाई और हार्ड ड्यूटी भत्ते मांगे की मांग रखी
फार्मासिस्टों ने 14 साल पुरानी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा:जिला कलेक्टर से मिलकर वर्दी, धुलाई और हार्ड ड्यूटी भत्ते मांगे की मांग रखी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के फार्मासिस्ट मंगलवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने की। ज्ञापन में पिछले 14 साल से लंबित वेतन भत्तों को पूरा करने की मांग की गई है। इनमें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता, मेस भत्ता और पेशेंट केयर भत्ता शामिल हैं।
वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट 14 साल से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से जनसेवा कर रहे हैं। कोविड-19 और स्वाइन फ्लू जैसी महामारियों में भी उन्होंने दवाएं, ऑक्सीजन और वैक्सीन उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखीं। इसके बावजूद उन्हें उचित भत्ते नहीं मिले हैं। संघ ने राज्य सरकार से इन मांगों पर विचार कर न्याय करने और अन्य संवर्गों की तरह भत्ते देने की मांग की। इस दौरान प्रवीण कस्वां, उमाशंकर, कृष्ण मोगा और अमजद खान भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2486067

