जाजोद में गरबा-डांडिया उत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़:राजस्थानी और फिल्मी गीतों पर थिरके कदम, स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
जाजोद में गरबा-डांडिया उत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़:राजस्थानी और फिल्मी गीतों पर थिरके कदम, स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
जाजोद : जाजोद के निकटवर्ती निजी स्कूल में डांडिया उत्सव नाइट्स 2.0 का आयोजन हुआ। नन्ही बालिकाओं की पहल पर हुए इस उत्सव में युवक-युवतियों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने खूब गरबा-डांडिया किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर हुई। एंकर जान्हवी और डीजे साजल की धुनों पर सभी ने राजस्थानी, भजन और फिल्मी गानों पर देर रात तक डांस किया। आयोजक महेश सैनी ने बताया कि शाम 6 बजे से शुरू हुआ यह उत्सव रात 10 बजे तक चला। उत्सव में खाने-पीने और अन्य सामानों के कई स्टॉल भी लगे थे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। जाजोद, श्रीमाधोपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए। महेश सैनी हर साल यह उत्सव करवाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2479617


