[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन:कहा- 4 बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; कार्यकर्ताओं के साथ पीए के मन की बात सुनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

CM ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन:कहा- 4 बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; कार्यकर्ताओं के साथ पीए के मन की बात सुनी

CM ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन:कहा- 4 बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; कार्यकर्ताओं के साथ पीए के मन की बात सुनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने होटल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। इसके बाद सीएम भजनलाल खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए गए, यहां उन्होंने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की।

खेती और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही

इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मन की बात के जरिए पीएम ने आज फिर लोकल फॉर वोकल के जरिए खेती और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही है। राजस्थान में ईसबगोल, अजवाइन, मेथी, दाल, मूंगफली, उड़द, मूंग, जीरा, किन्नू, खजूर और अनार की भरपूर खेती होती है। इन सब फसलों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की जरुरत है। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

खाटूश्यामजी हारे का सहारा, इस वजह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी

राजस्थान में दूध का उत्पादन बढ़ाने का काम किया है। 2023 में जब सरकार आई तब 34 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता था, आज प्रदेश में 47 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। खाटूश्यामजी हारे का सहारा है इस वजह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी और शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौता हुआ। आने वाले समय में शेखावाटी में पानी की कमी नहीं रहेगी। शेखावाटी में काफी पोटेंशियल है। यहां से 4 बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निकलेंगे तो कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

खाटूश्यामजी को मिलेगा हैरिटेज लुक

शेखावाटी की 662 हवेलियों का हैरिटेज संरक्षण किया जाएगा। 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस के संबंध में 8 दिसंबर को शेखावाटी में उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाएगा। शेखावाटी के युवा टैलेंटेड है, कोई भी भर्ती निकलती है तो यहां के बेटे-बेटियां सबसे ज्यादा सलेक्ट होते हैं। खाटूश्यामजी के विकास कार्यों के लिए पूरे रोडमैप का बारीकी से चर्चा करुंगा।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत विकसित होगा खाटूश्यामजी

श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत खाटूश्यामजी को हैरिटेज लुक में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार ने पिछले ढाई साल में राजस्थान का सर्वांगीण विकास किया है, जबकि कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल में भी इतना काम नहीं कर पाई थी।

जूलियासर में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित जूलियासर के चमेली देवी सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:20 बजे शोभासर हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए जयपुर के लिए रवाना होंगे।

देखिए सीएम के खाटूश्याम पहुंचने के PHOTOS…

खाटूश्यामजी मंदिर में जाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा।
खाटूश्यामजी मंदिर में जाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा।
खाटूश्याम जी मंदिर में स्वस्तिक बनाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा।
खाटूश्याम जी मंदिर में स्वस्तिक बनाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा।
मंदिर के महंत ने सीएम को तिलक लगाया।
मंदिर के महंत ने सीएम को तिलक लगाया।
खाटूश्याम मंदिर प्रशासन ने सीएम को बाबा की तस्वीर भेंट की। और शोल पहनाकर स्वागत किया।
खाटूश्याम मंदिर प्रशासन ने सीएम को बाबा की तस्वीर भेंट की। और शोल पहनाकर स्वागत किया।
खाटूश्यामजी मंदिर में सीएम का शोल पहनाकर स्वागत किया गया।
खाटूश्यामजी मंदिर में सीएम का शोल पहनाकर स्वागत किया गया।
इससे पहले सीएम ने होटल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी।
इससे पहले सीएम ने होटल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी।
खाटूश्यामजी में शरद पूर्णिमा के चलते भीड़ है।
खाटूश्यामजी में शरद पूर्णिमा के चलते भीड़ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin