[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में नटराज नृत्य प्रतियोगिता हुई:कोटपूतली के अब्बास एकल नृत्य में फर्स्ट, युगल में श्रीमाधोपुर की एनी-सिमरन जीतीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में नटराज नृत्य प्रतियोगिता हुई:कोटपूतली के अब्बास एकल नृत्य में फर्स्ट, युगल में श्रीमाधोपुर की एनी-सिमरन जीतीं

श्रीमाधोपुर में नटराज नृत्य प्रतियोगिता हुई:कोटपूतली के अब्बास एकल नृत्य में फर्स्ट, युगल में श्रीमाधोपुर की एनी-सिमरन जीतीं

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुराने बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार रात श्री रघुनाथ कला केंद्र की ओर से ‘नटराज’ नृत्य प्रतियोगिता सीजन-3 का आयोजन हुआ। देर रात 1 बजे तक चली प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने एकल और युगल श्रेणियों में हिस्सा लिया।

अब्बास एकल नृत्य में फर्स्ट

आयोजन समिति के सदस्य तनसुख कुमावत ने बताया – एकल नृत्य प्रतियोगिता में कोटपुतली के अब्बास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीमाधोपुर के गौरव बिंवाल दूसरे नंबर पर रहे। नीमकाथाना की संध्या शर्मा और चिड़ावा के प्रशांत दीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। श्रीमाधोपुर के ऋषि और दिल्ली के सम्राट दीप चौथे स्थान पर रहे।

एनी-सिमरन की जोड़ी रही विजेता

युगल नृत्य प्रतियोगिता में श्रीमाधोपुर की एनी और सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोटपूतली के नितिन मीणा और अब्बास की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेताओं का भी सम्मान किया गया।

कला केंद्र के सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम का मंच संचालन तनसुख कुमावत और परमेश्वर हल्दुनिया ने किया। इस दौरान कला केंद्र के मंत्री बद्रीनारायण महर्षि, कार्यवाहक अध्यक्ष महावीर ठठेरा और संस्थापक सदस्य सुरेश कसेरा मौजूद रहे। कैलाश सारस्वत, अनिल कटारिया, सोनू गोठवाल, राकेश शर्मा, नीटू शर्मा, मुकेश शर्मा सहित कला केंद्र के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin