[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया:प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े का थैला दिया, ग्राहकों को शपथ दिलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया:प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े का थैला दिया, ग्राहकों को शपथ दिलाई

चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया:प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े का थैला दिया, ग्राहकों को शपथ दिलाई

चिड़ावा : चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को ‘प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान’ के तहत सब्जी मंडी में जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कैलाश लाटा की मौजूदगी में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कपड़े के थैले अपनाने का संदेश दिया गया।

प्लास्टिक की थैलियां लेकर दिए कपड़े के बैग

अभियान के दौरान जिन खरीदारों के पास प्लास्टिक की थैलियां थीं, उनसे थैलियां लेकर कपड़े के बैग दिए गए। साथ ही लोगों को बाजार आते समय घर से कपड़े का थैला लाने के लिए प्रेरित किया गया। जो लोग पहले से कपड़े के थैले लेकर आए थे, उन्हें सम्मानित कर अन्य लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

प्लास्टिक से पर्यावरण और पशुओं को नुकसान

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कैलाश लाटा ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण को दूषित करने के साथ पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित होता है। ऐसे में इसके उपयोग को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान पूरे जिले में लगातार चलाया जाएगा। दीपक कौशिक ने भी आमजन से अभियान से जुड़कर प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की।

व्यापारियों और खरीदारों ने लिया संकल्प

अभियान की आमजन और व्यापारियों ने सराहना की। लोगों ने बाजार आते समय घर से कपड़े का थैला लाने और प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। इस दौरान रजनीकांत मिश्रा, नरसिंह टेलर, छोटे लाल अरडावतिया सहित ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin