[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की बैठक:ग्रामीणों से भाईचारा बनाए रखने की अपील, रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की बैठक:ग्रामीणों से भाईचारा बनाए रखने की अपील, रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन

जसरापुर में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की बैठक:ग्रामीणों से भाईचारा बनाए रखने की अपील, रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के ग्राम पंचायत भवन में आगामी सरपंच, पंच एवं डेलिगेट चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर पुलिस की बैठक आयोजित की गई। खेतड़ी पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र बुरड़क एवं खेतड़ी नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने ग्रामीणों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र बुरड़क ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों को आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करते हुए अज्ञात व्यक्तियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की बात कही।

उन्होंने मुख्य सड़क एवं बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सामाजिक माध्यमों पर भ्रामक एवं बहकावे वाली पोस्टों पर ध्यान नहीं देने तथा बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को आगे नहीं भेजने की अपील की।

बैठक में मौजूद प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों ने जसरापुर में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चुन्नीलाल चनेजा, केदार खींची, झंडू राम गुर्जर, राजकुमार सिंह, प्रकाश चनेजा, प्रवीण भोजगाड़िया, रोहिताश खींची, प्रकाश फागणा, विनोद सेन, सावत राम जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin