[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी का चाकू से गला काटकर पति ने किया सुसाइड:हत्या से पहले महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे; कमरे में फर्श पर बहता मिला खून


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्नी का चाकू से गला काटकर पति ने किया सुसाइड:हत्या से पहले महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे; कमरे में फर्श पर बहता मिला खून

पत्नी का चाकू से गला काटकर पति ने किया सुसाइड:हत्या से पहले महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांधे; कमरे में फर्श पर बहता मिला खून

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पत्नी की हत्या कर पति के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घर के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले हैं। पत्नी कौशर (30) का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसके हाथ- पैर रस्सियों से बंधे थे। चाकू से गला कटा हुआ था और फर्श पर खून बह रहा था।

वहीं, पति अब्दुल रहीम (34) पंखे से लटका हुआ था। घटना बिसाऊ कस्बे के वार्ड 23 की है, जिसका पता बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे चला। बिसाऊ थानाधिकारी उमाशंकर ने बताया- प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर सुसाइड करने की आशंका है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

महिला के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और गला कटा हुआ था। दूसरी ओर, पति का शव पंखे से लटका मिला।
महिला के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और गला कटा हुआ था। दूसरी ओर, पति का शव पंखे से लटका मिला।

गेट खोला तो फर्श पर बह रहा था खून

पुलिस के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि अब्दुल रहीम के छोटे भाई अब्दुल करीम का परिवार घर में दूसरे कमरे में रहता है। छोटे भाई की पत्नी बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करने जेठ और जेठानी को जगाने पहुंची थी।

उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। धक्का देकर दरवाजा खोला तो अब्दुल का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था, जबकि कौशर का शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़ा था।

कौशर के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और उसका गला कटा हुआ था और फर्श पर खून बह रहा था। इसके बाद महिला ने परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। कमरे में चाकू और कुछ गोलियां भी पड़ी मिली है, जो नींद की गोलियां होने की आशंका है।

15 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में 2 बेटे

अब्दुल रहीम की शादी करीब 15 साल पहले फतेहपुर निवासी कौशर से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब 14 और 10 साल है। अब्दुल रहीम पेंटर का काम करता था। अब्दुल रहीम के पिता अलीम ने बताया- वह दूसरे मकान में रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी फोन पर मिली। उनके अनुसार, पहले किसी विवाद या ऐसी परिस्थिति की जानकारी नहीं थी।

घटना स्थल पर मौजूद परिजन व लोग।
घटना स्थल पर मौजूद परिजन व लोग।

एफएसएल टीम पहुंची, एमओबी ने भी जुटाए साक्ष्य

बिसाऊ थानाधिकारी उमाशंकर ने बताया- घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम के विजयभान सांखला और केशव चतुर्वेदी सहित झुंझुनूं की एमओबी टीम के एएसआई सतवीर और कॉन्स्टेबल सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

कमरे में मिली वस्तुओं और अन्य परिस्थितियों को जांच में शामिल किया है। घटनास्थल पर मिली गोलियों की भी जांच की जाएगी। एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत और डीएसपी नरेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से जानकारी ली।

प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद की आशंका सामने आई है। हालांकि शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। भाई अब्दुल करीम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin