चिड़ावा में रामलीला के दौरान हुआ राजतिलक:पालिकाध्यक्ष ने राम, जानकी को तिलक लगाया और माला पहनाई
चिड़ावा में रामलीला के दौरान हुआ राजतिलक:पालिकाध्यक्ष ने राम, जानकी को तिलक लगाया और माला पहनाई
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया के नोहरे में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार को राजतिलक हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी। अध्यक्षता साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान की अध्यक्ष गंगा पचरंगिया ने की।
इस दौरान सबसे पहले अतिथियों ने पूजन किया। इसके बाद श्री राम, जानकी, हनुमान, गुरु वशिष्ठ, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को अतिथियों ने तिलक निकालकर माला पहनाई। इसके बाद आरती हुई।
सभी कलाकारों को साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की स्मृति में साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के सौजन्य से श्री रामलीला परिषद के प्रशस्ति पत्र के साथ इनाम देकर सम्मानित किया गया।
राजतिलक की झांकी में राम बने पंकज वर्मा, सीता बने सुनील महरानिया, लक्ष्मण बने कृष्णा सेन, भरत बने मयंक शर्मा, शत्रुघ्न बने मयंक सेन, वशिष्ठ बने बालकृष्ण चौरासिया की झांकी को सभी अतिथियों ने खूब सराहा। मंच संचालन पूर्व पार्षद मनोहर जांगिड़ ने किया। इसके बाद रूप बसंत नाटक का मंचन किया गया।
अतिथियों का रामलीला परिषद संरक्षक बैजनाथ मोदी, अध्यक्ष प्रमोद अरडावतिया, सचिव सुशील पद्मपुरिया, सुरेश डालमिया, निदेशक महेश शर्मा धन्ना, किशोर कुमार, मोतीलाल शर्मा, मदन जांगिड़ आदि ने स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष संगीता भगेरिया, पार्षद संजय महमिया, पार्षद अशोक शर्मा, समाजसेवी विक्रम शर्मा सेही कलां, लक्ष्मी ज्वैलर्स के राकेश जांगिड़, सत्येंद्र कौशिक, राजेंद्र शर्मा, ज्योतिषविद सुनीता शर्मा आदि थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2470143


