[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र, सलाहकार और मार्गदर्शक हैं : अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र, सलाहकार और मार्गदर्शक हैं : अभिषेक सुराणा

पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र, सलाहकार और मार्गदर्शक हैं : अभिषेक सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कारागृह में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बंदियों को पुस्तकों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनोरंजन के साथ ज्ञान बढ़ाती हैं और सच्चे मित्र, सलाहकार व मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। इसलिए खाली समय में अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़नी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पुरस्कृत शिक्षक फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैनरूप दायमा की प्रेरणा से छापर के भामाशाह अरुणकुमार चाण्डक की ओर से जिला कारागृह को उपलब्ध कराई गई सामग्री जेल अधीक्षक को सौंपी गई। इसमें 20 छत पंखे, 10 निकास पंखे, 30 कुर्सियां, स्टील की 80 थालियां, 80 प्याले, 10 कैरम बोर्ड और अन्य आंतरिक खेलों की सामग्री शामिल है।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बंदियों की ओर से लिखी गई पुस्तक समीक्षाओं का अवलोकन किया और उनसे संवाद कर जेल पुस्तकालय में हाल ही में पढ़ी गई पुस्तकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार भगत सिंह की आत्मकथाएं पढ़ने के साथ जॉर्ज ऑरवेल की पुस्तकें ‘1984’ और ‘एनिमल फार्म’ पढ़ने का सुझाव दिया।

पारिवारिक न्यायालय के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश पवनकुमार वर्मा ने कहा कि जेल में बंद करने का उद्देश्य बंदियों को अपराध से दूर रखना तथा उनके व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने बंदियों से बदले की भावना त्यागने, अपनी गलतियों को नहीं दोहराने का संकल्प लेने और एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सकारात्मक बदलाव के बाद ही वे जेल से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश फगेड़िया ने भी बंदियों को संबोधित किया। जेल अधीक्षक जगदीशप्रसाद पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सार्थक और उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन फोरम के जिला सचिव ओमप्रकाश तंवर ने किया। इस दौरान जेलर सुगरसिंह गुर्जर तथा प्रहरी नरेंद्रकुमार, कन्हैयालाल, सांवरमल और सुभाषचंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin