चूरू में 60 फीट के रावण का होगा दहन:तीन दिन की मेहनत से हुआ तैयार, बागला खेल मैदान में जुटेंगे लोग
चूरू में 60 फीट के रावण का होगा दहन:तीन दिन की मेहनत से हुआ तैयार, बागला खेल मैदान में जुटेंगे लोग
चूरू : चूरू के बागला खेल मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व पर रावण दहन होगा। शाम साढ़े छह बजे 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हैं। नगर परिषद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि रावण का पुतला 60 फीट ऊंचा है। इसे आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी कागज की पन्नियों का इस्तेमाल किया गया है।
कारीगरों ने बागला खेल मैदान में तीन दिन की मेहनत से इस पुतले को तैयार किया है। उन्होंने बारीकी से काम करते हुए इसे अंतिम रूप दिया है। रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ सहित अन्य अतिथि करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462167


