कृष्ण भाकर ने भाजपा छोड़ी, RLP में हुए शामिल:टिकट कटने से नाराज; बोले- 20 साल सेवा की, पार्टी विचारधारा से भटकी
कृष्ण भाकर ने भाजपा छोड़ी, RLP में हुए शामिल:टिकट कटने से नाराज; बोले- 20 साल सेवा की, पार्टी विचारधारा से भटकी
सादुलपुर : सादुलपुर में भाजपा के युवा नेता और किसान जिला मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण भाकर ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को भगत सिंह चौक स्थित अंबेडकर भवन में एक कार्यक्रम में आरएलपी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
आरएलपी के तहसील अध्यक्ष अनूप पूनिया ने नए सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर कृष्ण भाकर ने बताया कि उन्होंने करीब 20 साल तक भाजपा की सेवा की, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। टिकट कटने से नाराज भाकर ने कहा कि भाजपा अब अपनी विचारधारा से भटक गई है और परिवारवाद तक सीमित रह गई है। कार्यक्रम में आरएलपी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2462229


