अरावली की वादियों में गूंजे ‘जय माता दी’ के जयकारे, 17 किमी पदयात्रा कर सकराय धाम पहुंचे श्रद्धालु
महाष्टमी पर उदयपुरवाटी से निकली 17वीं विशाल ध्वज निशान यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
उदयपुरवाटी : शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मां शाकंभरी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री शाकंभरी कुटुंब सेवा समिति के तत्वावधान में उदयपुरवाटी के ऐतिहासिक श्री गणेश मंदिर से सकराय धाम तक विशाल ध्वज निशान पदयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथों में ध्वज लेकर माता के जयकारे लगाते हुए भक्त करीब 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सकराय धाम पहुंचे।
पदयात्रा रवाना होने से पहले श्री गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु डीजे पर बज रहे माता के भजनों पर नाचते-गाते सकराय धाम की ओर बढ़े। पूरी यात्रा के दौरान अरावली की वादियां ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजती रहीं।
जगह-जगह हुआ स्वागत, सेवा शिविर लगाए
पदयात्रा मार्ग में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर चाय, पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने सकराय धाम पहुंचकर मां रुद्राणी और ब्राह्मणी यानी मां शाकंभरी के दरबार में ध्वज अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति सदस्य मूलचंद सैनी ने बताया कि महाष्टमी पर माता के दर्शन और ध्वज अर्पित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। समिति के सहयोग से हर वर्ष शारदीय नवरात्र में पदयात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 17वीं विशाल निशान यात्रा निकाली गई।
अनुशासन के साथ पूरी हुई यात्रा
पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की और माता के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2462159


