[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हैदराबाद में मां भगवती का 22वां विशाल जागरण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंतेलंगानाराजस्थानराज्य

हैदराबाद में मां भगवती का 22वां विशाल जागरण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

कोलकाता, कानपुर और हैदराबाद के भजन गायकों ने दी प्रस्तुतियां, माता के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

हैदराबाद : जय अम्बे युवा समिति, एर्रागड्डा की ओर से कुकटपल्ली स्थित नैना कन्वेंशन में मां भगवती का विशाल जागरण भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समिति पिछले 21 वर्षों से नवरात्र के अवसर पर जागरण आयोजित करती आ रही है। इस बार 22वें जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुनील कावड़िया जैन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जागरण में कोलकाता के भजन गायक अमन परवाना और प्रांशु जगनानी, कानपुर की गायिका आलिया शर्मा तथा हैदराबाद के हरीश निकुंज दाहिमा और पंकज ओझा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दिल्ली के संगीतकार नरेश पुनिया की टीम ने संगीत संगत की। माता का आकर्षक दरबार और भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने किए दर्शन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मल्काजगिरी सांसद ईटेला राजेंद्र, सनतनगर विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव, कुकटपल्ली विधायक एम. कृष्णा राव, जुबली हिल्स विधायक नवीन यादव, एसपी साईश्री बाथिना, एसीपी नरेंद्र रेड्डी, पूर्व पार्षद सतीश गौड़ और टी. श्रवण पटेल ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा, चेयरमैन योगेश सिंघी, महामंत्री विमल कुमार मुथा, सहमंत्री योगेश सोनी, उमेश नाहर और प्रवीण पांड्या सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेवा कार्यों में श्रद्धालुओं ने दिया सहयोग

जागरण के दौरान लंगर प्रसाद, इडली, चाय और जल सेवा की व्यवस्था की गई। लंगर प्रसाद एवं इडली सेवा में किरण देवी-उमेश कुमार, दीपिका-सुमित, मनीष बागरेचा परिवार, केवलचंद-मीनादेवी, अमित कुमार-शीतल, सुमित कुमार-सुचित्रा मुणोत परिवार, शांतिलाल-ऊषादेवी बडोला, खुशबू-सुनील कुमार चोपड़ा, रोशनी-कैप्टन और आदर्श गोलेच्छा ने सहयोग किया।

चाय सेवा मदनलाल-प्रदीप अग्रवाल तथा जल सेवा मां भवानी ट्रेडिंग कंपनी, मियांपुर की ओर से की गई। शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स और भंवरलाल, पदमचंद, बसंत कुमार व राजेंद्र कुमार बाफणा परिवार सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का समिति की ओर से स्वागत किया गया।

आयोजन की सफलता में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कांवड़िया जैन, संजय कुमार अग्रवाल, भरत जानी, के. अशोक यादव, मुकेश कुमार गोयल, अमरचंद भाटी, बजरंग अग्रवाल, दीपक मंडिया, गौरव अग्रवाल, गौरवराज अग्रवाल, हेमचंद गुप्ता, किशनलाल मांडल, राजेश केड़िया, मनीष अग्रवाल, प्रवीण कांवड़िया जैन, राजीव माहेश्वरी, रमेश कुमार मर्दा, राजेश तिवारी, सोनू अग्रवाल, बी. श्रीनिवास, सुरेश सांखला, सुशील हाजरिका, सुशील मूंदड़ा, पवन गोयल, अरिहंत नाबरिया और अशोक कुमावत सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin