मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक लगा रहा भक्तों का तांता
मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक लगा रहा भक्तों का तांता
खेतड़ी नगर : गोठड़ा ग्राम पंचायत की सीआईएसएफ लाइन स्थित पहाड़ी पर शिव मंदिर में श्याम भक्त मंडल के सौजन्य से चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के सातवें दिन रविवार को मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां के भजनों का आनंद लिया।

मुंशीराम, रोहिताश स्वामी और रामकरण अधाणा की मुख्य यजमानी में पंडित देवीलाल एवं गजानंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। नारनौल से आई निशा भवानी एंड पार्टी के कलाकारों ने मां भगवती के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
जागरण में समाजसेवी बबलू अवाना, रविंद्र फौजी, हरीराम गुर्जर, अनिल भरगड़, जुगल किशोर सैनी, रामस्वरूप, दिनेश सैनी, दाताराम और मूलचंद स्वामी सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। माहौल माता के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462068


