दुर्गा महोत्सव में महिलाओं ने किया डांडिया-गरबा
दुर्गा महोत्सव में महिलाओं ने किया डांडिया-गरबा
खेतड़ी नगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे दुर्गा महोत्सव के तहत रविवार देर शाम डांडिया-गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में द्वितीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का रविवार शाम समापन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में गरबा और डांडिया कर उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में महेश सिंघानिया, घीसाराम अग्रवाल, अभयसिंह, प्रहलाद सहाय, आयुष, केपी भार्गव, ओमप्रकाश स्वामी, टिक्कम अग्रवाल, घीसाराम शर्मा, रघुवीर शर्मा, लक्ष्मी टांक, उमा शर्मा, काजल सैनी, रेखा सैनी और पान कंवर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462068


