[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.50 लाख ऐंठे:हर महीने 2 से 3 लाख रुपए सैलरी मिलने का दिया था लालच, पीड़ित ने पैसे मांगे तो दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.50 लाख ऐंठे:हर महीने 2 से 3 लाख रुपए सैलरी मिलने का दिया था लालच, पीड़ित ने पैसे मांगे तो दी धमकी

इटली में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.50 लाख ऐंठे:हर महीने 2 से 3 लाख रुपए सैलरी मिलने का दिया था लालच, पीड़ित ने पैसे मांगे तो दी धमकी

सीकर : सीकर में विदेश में नौकरी कर हर महीने 2 से 3 लाख रुपए कमाने का सपना दिखाकर एक युवक से 16.50 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित को इटली में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। इतना ही नहीं पीड़ित युवक को इटली भेज भी दिया, लेकिन वहां कोई नौकरी नहीं मिली।

जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए मना कर दिया। विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर हुई इस ठगी के मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने इटली भेजा

सीकर के फकीरपुरा निवासी सुधीर कुमार ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 19 फरवरी 2025 को मैंने अपने दोस्त राजकुमार से इटली में नौकरी लगवाने के लिए कहा। तब राजकुमार ने अपने साले विनोद सैनी के बारे में बताया और नंबर देते हुए कहा कि इनसे बात कर लेना। इसके बाद 24 फरवरी को मेरी विनोद से बातचीत होना शुरू हुई। तब विनोद ने बताया कि 3 साल का वर्क परमिट है। 8 घंटे नौकरी के बदले हर महीने 2 से 3 लाख रुपए मिलेंगे।

इटली पहुंचकर बीमार पड़ गया पीड़ित

विदेश भेजने के बदले विनोद ने 16.50 लाख रुपए मांगे और कहा कि गारंटी से परमानेंट काम दिलवा दूंगा। इसके बाद मैंने विनोद को अलग-अलग खातों में 16.50 लाख रुपए दे दिए। फिर 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली से रोम इटली की टिकट मुझे भेज दी गई। इटली पहुंचने के बाद मुझे सनफोका में रखा गया और फिर वहां से मेरिनी भेज दिया गया। वहां पर मुझे इटालियन पुलिस की जांच का सामना करना पड़ा।

फिर विनोद ने जून 2026 में कहा कि अब तुम अपनी व्यवस्था खुद करो। इटली में रहने के चलते मैं बीमार पड़ गया। जब इस बारे में मैंने विनोद को कहा तो उसने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद मैं वापस इंडिया आ गया और सीकर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना ट्रीटमेंट लिया।

आरोपी ने रुपए लौटाने से किया मना

रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितंबर को विनोद सीकर आया हुआ था। जब सुधीर कुमार उलाहना देने के लिए घर पर गया तो उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया और कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो। मैं तुम्हें ना तो नौकरी लगाऊंगा और ना ही पैसे वापस लौटाऊंगा।

सुधीर कुमार का आरोप है कि इस प्रकरण में विनोद के अलावा उसका छोटा भाई राजू, सीमा और ईमित्र संचालक केशव भी शामिल है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin