पलसाना में क्रेन ने किशोर को रौंदा, मौत:परिजनों का धरना समाप्त, मृतक के परिवार को 25 लाख की सहायता; नौकरी देने पर बनी सहमति
पलसाना में क्रेन ने किशोर को रौंदा, मौत:परिजनों का धरना समाप्त, मृतक के परिवार को 25 लाख की सहायता; नौकरी देने पर बनी सहमति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
पलसाना : पलसाना में खंडेला रोड स्थित रेलवे अंडरपास में क्रेन की टक्कर से 15 वर्षीय मनन जांगिड़ की मौत के बाद रविवार को ग्रामीणों का धरना वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, दातारामगढ़ एसडीएम अमृता खंडेलवाल, पलसाना के नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई। इसके बाद पूर्व सांसद धरना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी तथा सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।
पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि इंश्योरेंस, सरकारी सहायता और उनकी ओर से 10 लाख रुपए की सहायता मिलाकर मृतक के परिवार को कुल 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही परिवार के एक सदस्य को पलसाना नगरपालिका में संविदा पर नौकरी देने की बात कही। उन्होंने खंडेला रोड स्थित रेलवे लाइन के पास पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए अलग अंडरपास बनाने की बात भी कही।
गौरतलब है कि शनिवार शाम मनन जांगिड़ (15) पुत्र मुकेश जांगिड़ रेलवे अंडरपास से होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मनन को पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 2 करोड़ रुपए मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और रेलवे लाइन पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। विरोध में रविवार को पलसाना का बाजार भी बंद रहा। धरना समाप्त होने के बाद परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2458782


