बाजोर बस स्टैंड पर स्कॉर्पियो में पीछे से घुसी बाइक:मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, मिर्ची बड़े खाने के लिए रोकी थी गाड़ी
बाजोर बस स्टैंड पर स्कॉर्पियो में पीछे से घुसी बाइक:मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, मिर्ची बड़े खाने के लिए रोकी थी गाड़ी
रघुनाथगढ़ : NH-52 पर बाजोर बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसा हुआ। मिर्ची बड़े खाने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार स्कॉर्पियो के पिछले कांच में जा फंसा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजोर बस स्टैंड के पास NH-52 पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोग मिर्ची बड़े खाने के लिए हाईवे पर ही गाड़ी रोक देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का डर रहता है। उनके मुताबिक, इस जगह पर पहले भी कई गंभीर हादसे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2458860


