[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1111 किलो के लड्डू का महाभोग लगाकर गांगियासर में राई माता के लखी मेले का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

1111 किलो के लड्डू का महाभोग लगाकर गांगियासर में राई माता के लखी मेले का शुभारंभ

साध्वी करुणागिरि जी ने अर्पित किया महाभोग, नगाड़ों की गूंज और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती गांगियासर गांव स्थित प्रसिद्ध राई माता मंदिर में रविवार को 1111 किलो के विशाल लड्डू का महाभोग लगाकर लखी मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

साध्वी करुणागिरि जी के सान्निध्य में माता रानी को विधिवत लड्डू का महाभोग अर्पित किया गया। इस दौरान महंत पृथ्वीगिरि जी, यंगेश्वर राई माता मंदिर के महंत दर्शनगिरि जी सहित अनेक साधु-संत मौजूद रहे। महाभोग के बाद नगाड़ों की गूंज और माता रानी के जयकारों के बीच मेले का आगाज हुआ।

महेंद्र चंदुआ ने परिवार सहित किए दर्शन

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदुआ ने अपने परिवार और माता-पिता के साथ राई माता के दर्शन किए। उन्होंने माता रानी को महाभोग अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में राई माता कमेटी के अध्यक्ष लादूराम बीसर, सावणमल चंदुआ, पाना देवी, मनजु देवी, राजबाला, लक्ष्मी देवी, परवेश सियाद, महंत पाल सिंह जी, वीरेंद्र सिंह जी और विजय कुमार चंदवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1111 किलो के विशाल लड्डू के महाभोग और पारंपरिक नगाड़ों की गूंज मेले का मुख्य आकर्षण रही। धार्मिक आस्था और लोकपरंपरा के इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin