गुढ़ागौड़जी पुलिस ने गीली खेजड़ी की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने गीली खेजड़ी की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की
गुढ़ागौड़जी : पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए गीली खेजड़ी की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। ट्रैक्टर बिना नंबर का था। पुलिस ने मामले में वन विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई के लिए अवगत कराया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुभाषचंद सामोता मय जाप्ता गश्त पर थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम किशोरपुरा होते हुए भैरूजी मंदिर की ओर पहुंची। वहां सामने से लाल रंग का बिना नंबर का मैसी 241 डीआई ट्रैक्टर ट्रॉली सहित आता दिखाई दिया। जांच करने पर ट्रॉली में खेजड़ी के गीले तनों की लकड़ियां भरी मिलीं।
चालक ने अपना नाम योगेश (18), निवासी पोंख, थाना गुढ़ागौड़जी बताया। वह लकड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर वन विभाग को सूचना दी।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी इंद्रप्रकाश के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद सामोता और महिला कांस्टेबल सरोज शामिल थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458680


