खेतड़ी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में जताया आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
खेतड़ी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में जताया आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
खेतड़ी : चुना चौक स्थित अंबेडकर पार्क में खेतड़ी के प्रबुद्धजनों ने उदयपुरवाटी क्षेत्र के खोह गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में आक्रोश जताया। लोगों ने घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
पूर्व पार्षद हरमेंद्र चनानिया ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान पूर्व पार्षद हरमेंद्र चनानिया, रमेश मेघवाल, गोकुल चंद मेहरड़ा, जगमोहन गोठवाल, राकेश बजाड़, प्रमोद बबेरवाल, योगेश चनानिया, महेंद्र बबेरवाल, मनीष कुमार, विनोद कुमार, पवन बबेरवाल, विकास कुमार और प्रदीप मेहरड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458612


