झुंझुनूं की 4 पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी में 23 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन, 26 को चुनाव चिह्नों का आवंटन
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए तृतीय चरण की नामांकन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि चारों पंचायत समितियों के लिए निर्वाचन की लोकसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
24 अक्टूबर को होगी संवीक्षा
नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होते ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
यहां जमा होंगे नामांकन पत्र
पंचायत समिति नवलगढ़ के लिए उपखंड कार्यालय नवलगढ़, गोठड़ा के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय भवन गोठड़ा, उदयपुरवाटी के लिए उपखंड कार्यालय उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी के लिए तहसील कार्यालय गुढ़ागौड़जी में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में ही नामांकन प्रस्तुत करना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458610


