नवंबर में शत-प्रतिशत जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का लक्ष्य, पेंशनरों का होगा सम्मान
नवंबर में शत-प्रतिशत जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का लक्ष्य, पेंशनरों का होगा सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश चंद्र बबेरवाल
उदयपुरवाटी : राजस्थान पेंशनर समाज तहसील उपशाखा उदयपुरवाटी की कार्यकारिणी बैठक रविवार को रीजनल गर्ल्स कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीताराम सैनी ने की, जबकि संचालन सचिव नरेंद्र सिंह शेखावत ने किया। बैठक में पेंशनरों के सम्मान, जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने और पेंशन भवन के लिए भूमि आवंटन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 दिसंबर 2026 तक 74 वर्ष 6 माह की आयु पूरी करने वाले तथा 80 वर्ष से कम आयु के पंजीकृत सदस्यों को नववर्ष 2027 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों की सूची जिला स्तर पर भेजने और नए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
एक से 30 नवंबर तक जमा होंगे जीवन प्रमाण पत्र
बैठक में नवंबर माह के दौरान उपकोष कार्यालय उदयपुरवाटी में शत-प्रतिशत जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके तहत एक से 30 नवंबर 2026 तक प्रमाण पत्र जमा कराए जाएंगे। सेवारत सरकारी कर्मचारी एसएसओ आईडी के माध्यम से मोबाइल से भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए नहीं होगी।
पेंशन भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग
पेंशन भवन के लिए भूमि आवंटित कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसमें पूर्व जिला कलेक्टर के आदेशों के क्रम में भूमि आवंटन का आग्रह किया जाएगा।
बैठक में कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल पटवारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल, पूर्व जिला नियोजन अधिकारी गिरधारीलाल राठी, विद्याधर सैनी, अरुण शर्मा, महेश सिंह पवार, राम सिंह सैनी और श्रीनिवास सैनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458680


