खेतड़ी में दुर्गा महोत्सव की धूम, डांडिया पर झूमीं महिलाएं:मां दुर्गा की महाआरती की, जयकारों से गूंजा परिसर; मेले में उमड़े लोग
खेतड़ी में दुर्गा महोत्सव की धूम, डांडिया पर झूमीं महिलाएं:मां दुर्गा की महाआरती की, जयकारों से गूंजा परिसर; मेले में उमड़े लोग
खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में मां शेरावाली यूथ सोसायटी खेतड़ी के तत्वावधान में मां दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के पावन पर्व पर पूरे पोलो ग्राउंड को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। पंडित प्रकाश चंद ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर महाआरती की। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में गिरधारी लाल भार्गव सपरिवार मौजूद रहे। महाआरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और माता का आशीर्वाद लिया।
पोलो ग्राउंड में हुआ डांडिया कार्यक्रम
महोत्सव के तीसरे दिन पोलो ग्राउंड में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फिल्मी गीतों की धुन पर गरबा व डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की खनक पर थिरकते हुए कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। देर तक चले आयोजन के दौरान पूरा मैदान उमंग और उल्लास से सराबोर रहा। डांडिया देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दुकानें सजाई, मेले में उमड़े लोग
महोत्सव के दौरान पोलो ग्राउंड में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड और श्रृंगार सामग्री की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर मां शेरावाली यूथ सोसायटी के अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी सहित चंदगीराम सैनी, विमल कुमार सैनी, कैलाश चंद सैनी, विनोद कुमार सैनी, योगेश कुमार सैनी सहित सोसायटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2454273

