[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरत-राम मिलाप: भरत ने ली भगवान राम की चरण पादुका:चिड़ावा में रामलीला मंचन हुआ, आज दिखाई जाएगी सीता हरण की कथा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भरत-राम मिलाप: भरत ने ली भगवान राम की चरण पादुका:चिड़ावा में रामलीला मंचन हुआ, आज दिखाई जाएगी सीता हरण की कथा

भरत-राम मिलाप: भरत ने ली भगवान राम की चरण पादुका:चिड़ावा में रामलीला मंचन हुआ, आज दिखाई जाएगी सीता हरण की कथा

चिड़ावा : चिड़ावा में डालमिया के नोहरे में चल रही रामलीला में भरत-राम मिलाप का मंचन हुआ। मयंक शर्मा (भरत) ने राम से अयोध्या का राजपाट संभालने का निवेदन किया। राम ने माता-पिता की आज्ञा का हवाला देकर भरत को ही राज्य संभालने को कहा। भरत ने राज्य चलाने के लिए राम की चरण पादुका ली और उन्हें सिर पर धारण कर अयोध्या लौटे। इससे पहले केवट द्वारा गंगा पार कराना, निषाद-भरत मिलन और दशरथ मरण जैसी लीलाएं भी दिखाई गईं।

किशोरीलाल नायक (केवट), बालकृष्ण चौरासिया (वशिष्ठ), पंकज वर्मा (राम), कृष्णा सेन (लक्ष्मण), सुनील मेहरानिया (सीता), मयंक सेन (शत्रुघ्न), महेश शर्मा धन्ना (दशरथ), रवि भारतीय (केकई), रमेश कोतवाल (सुमंत) और मोतीलाल शर्मा (पुरवासी) ने किरदार निभाए।परिषद अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया ने बताया कि रामलीला में कई नए प्रसंग शामिल हैं। बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। आज रात सीता हरण, हनुमान मिलन और सुग्रीव मित्रता तक की लीला होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker