[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पालिका में पार्षद की जगह पहुंची देवरानी:ईओ ने बैठक से निकाला, बैठक में सीवरेज की लापरवाही पर समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पालिका में पार्षद की जगह पहुंची देवरानी:ईओ ने बैठक से निकाला, बैठक में सीवरेज की लापरवाही पर समाधान की मांग

खेतड़ी पालिका में पार्षद की जगह पहुंची देवरानी:ईओ ने बैठक से निकाला, बैठक में सीवरेज की लापरवाही पर समाधान की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को निकाय चुनाव के बाद पहली बैठक आयोजित हुई। शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान वार्ड 19 की निर्वाचित पार्षद सुमन की जगह उनकी देवरानी बबीता बैठक में पहुंच गईं। जानकारी मिलने पर पालिका ईओ नागरमल गुर्जर ने उन्हें यह कहते हुए बैठक से बाहर कर दिया कि इसमें केवल निर्वाचित पार्षद ही शामिल हो सकते हैं।

नगरपालिका की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए निर्वाचित पार्षदों को ही आमंत्रित किया गया था। पालिका के 25 वार्डों में से 24 वार्डों के पार्षद बैठक में पहुंचे। इस दौरान शहर में सीवरेज, सड़क, पेयजल, सफाई और लाइटिंग व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।

सीवरेज कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बैठक में सीवरेज ठेका कंपनी की ओर से किए जा रहे काम को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई। पार्षद राकेश कुमार ने समस्याओं का सात दिन में समाधान करवाने की मांग की। पार्षद डॉ. पारस वर्मा ने कहा कि सीवरेज कंपनी की ओर से धरातल पर कोई काम नहीं किया गया है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हाईकोर्ट में याचिका दायर करने और एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

पिछली बैठकों की समस्याओं का भी समाधान नहीं

पार्षद राहुल सैनी ने कहा कि बैठकों में समस्याएं रखने के बावजूद उनका समय पर समाधान नहीं हो रहा है। पिछली बैठकों में भी समस्याएं उठाई गई थीं, लेकिन अब तक उनका निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि समस्याओं के समाधान के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

पानी, सड़क और सफाई व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, साफ-सफाई और लाइटिंग व्यवस्था सुधारने के मुद्दे भी उठाए गए। इसके अलावा पशु अस्पताल के लिए जगह आवंटित करने तथा राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत विकास कार्य करवाने पर सहमति जताई गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, ईओ नागरमल गुर्जर, पार्षद राकेश कुमार, राहुल सैनी, डॉ. पारस वर्मा, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, जयराम, अकबर हुसैन, पुष्पा देवी, ममता भार्गव, सुनीता, रामकला यादव, सुमन, अनिता, वेदप्रकाश, हेमंत और प्रेमचंद सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान एसआई सुनील सैनी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker