[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : सीकर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:एसके स्कूल खेल ग्राउंड में सुबह 6 से 7 बजे तक योग,कलेक्टर बोले – योग से रिलेक्स फील होता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

सीकर : सीकर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:एसके स्कूल खेल ग्राउंड में सुबह 6 से 7 बजे तक योग,कलेक्टर बोले – योग से रिलेक्स फील होता है

सीकर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:एसके स्कूल खेल ग्राउंड में सुबह 6 से 7 बजे तक योग,कलेक्टर बोले - योग से रिलेक्स फील होता है

सीकर : सीकर में आज 9 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सीकर के एसके स्कूल के खेल ग्राउंड में जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग की ओर से योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सुबह 6 से 7 बजे तक सीकर कलेक्टर डॉ अमित यादव सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने योग किया।

इस दौरान योग के क्षेत्र में जिले में अच्छा काम कर रहे लोगों को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। सीकर कलेक्टर डॉ अमित यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि योग करने से रिलेक्स तो फील होता ही है। साथ ही साथ मन हल्का रहता है और शरीर भी स्वस्थ होता है। कलेक्टर ने कहा कि आमजन को इसे अपनी लाइफ का पार्ट बना लेना चाहिए।

इंस्ट्रक्शन देते हुए योग इंस्ट्रक्टर।
इंस्ट्रक्शन देते हुए योग इंस्ट्रक्टर।

आज के कार्यक्रम में आमजनता की बजाय हॉस्टल और स्कूल के बच्चे ज्यादा दिखाई दिए। इस बात पर कलेक्टर ने कहा कि अब जगह – जगह कार्यक्रम आयोजित होने लगे हैं। ऐसे में लोग वहीं हिस्सा ले लेते हैं। आपको बता दें कि आज जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet