[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर-कोटा हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरा वाहन पलटा:सरोली मोड़ के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

जयपुर-कोटा हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरा वाहन पलटा:सरोली मोड़ के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

जयपुर-कोटा हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरा वाहन पलटा:सरोली मोड़ के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ के पास एक वाहन पलट गया। इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर लदे थे, जो सड़क किनारे बिखर गए। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलटा। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। वाहन पलटने से गैस सिलेंडर सड़क पर फैल गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घाड़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात देखे। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक सामान्य किया और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति संभाली गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker