82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग बांटे गए:चूरू के पीएमश्री राजकीय बागला स्कूल में हुआ कार्यक्रम, जीवन आसान बनाने का मकसद
82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग बांटे गए:चूरू के पीएमश्री राजकीय बागला स्कूल में हुआ कार्यक्रम, जीवन आसान बनाने का मकसद
चूरू : चूरू के पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से आए 82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग बांटे गए।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सरिता आत्रेय ने बताया कि इस पहल का मकसद दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में एपीसी प्रेम सिंह इन्दा, सूर्यकांत शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने भी दिव्यांगजनों के कल्याण और पुनर्वास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है और वे स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं।
दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, ब्रेलकिट, एमआर किट, रोलेटर और केएएफओ जैसे कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450821


