[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज चुनाव: मोतीलाल कॉलेज से रवाना होंगे मतदान दल, यहीं जमा होंगी ईवीएम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायतीराज चुनाव: मोतीलाल कॉलेज से रवाना होंगे मतदान दल, यहीं जमा होंगी ईवीएम

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने किया निरीक्षण, जिले की 14 पंचायत समितियों की तैयारियों की समीक्षा

झुंझुनूं : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसी क्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बुधवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी सेठ मोतीलाल कॉलेज से होगी। कॉलेज परिसर में स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे। जिले की 14 पंचायत समितियों के लिए मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव और मतदान के बाद संग्रहण की पंचायत समिति वार योजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि मतदान दलों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा रवानगी और ईवीएम संग्रहण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान दलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम संग्रहण केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। परिसर में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker