[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है योग:खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है योग:खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगाभ्यास

शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है योग:खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगाभ्यास

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान उपखंड स्तर के अधिकारियों सहित कस्बे के लोगों ने भाग लेकर योगा अभ्यास किया। योगाचार्य प्रेम प्रकाश सैनी व सुमित कुमार ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें योग करवाए गए।

ब्लाक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. कमलेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या में योग का शामिल होना महत्वपूर्ण माना गया है। पूर्व के समय में योग करना अधिक उम्र के लोगों के लिए माना गया था, लेकिन आज बढ़ती बीमारियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन रहा है और यह काफी उपयोगी साबित भी हो रहा है।

योग शरीर को पूर्ण रूप से मेंटेन करते हुए शरीर को अपनी क्रियाओं के अनुसार कार्य करने के लिए तंदुरुस्त बनाता है। योग एक ऐसी विद्या है जो शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक स्तर पर स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज के समय में बढ़ती मौसमी बीमारियों के चलते मनुष्य का शरीर अनेक गंभीर बीमारियों से घिरने लगा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर निरोगी रहने के लिए योग का निरंतर रूप से उपयोग करना चाहिए।

एसडीएम जय सिंह चौधरी ने कहा कि योग के जरिए भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसलिए योग में भारत को विश्व गुरु माना गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देकर उनसे होने वाले फायदे के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, पीएमओ डॉ अक्षय शर्मा, मंजु सैनी, जिलेसिंह, तहसीलदार विवेक कटारिया, श्रवणदत नारनौलिया, सूरेश वर्मा, दीपक राणा, सीबीईओ जितेंद्र कुमार सुरोलिया, सुनील कुमार , रामाकांत वर्मा, भाजपा नेता इंजी धर्मपाल गुर्जर, प्रधान मनीषा गुर्जर, प्रभु राजोता, गजेन्द्र जलंद्रा, सह प्रभारी बलदेव, सनोज मान, बलवीर चौधरी, राधेकांत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet