[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनावी कार्यों का प्रभावी प्रबंधन करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनावी कार्यों का प्रभावी प्रबंधन करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सुराणा

रतनगढ़ में स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बुधवार को रतनगढ़ स्थित श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय महाविद्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम वितरण एवं संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सभी निर्वाचन कार्यों का प्रभावी प्रबंधन किया जाए। प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों को अपने दायित्व पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों के निरीक्षण और मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहें। संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना को लेकर भी निर्देश दिए गए।

एसडीएम मिथिलेश ने निर्वाचन तैयारियों, अब तक की गई व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान डीवाईएसपी इनसार अली, तहसीलदार अंकित, राजलदेसर तहसीलदार प्यारेलाल, एसएचओ संदीप पूनिया, बेगाराम मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker