आचार संहिता की पालना में लापरवाही नहीं हो, चुनावी मशीनरी रहे मुस्तैद: सुराणा
सरदारशहर में स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम केंद्र का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बुधवार को सरदारशहर के एसबीडी कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम वितरण एवं संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद सरदारशहर पुलिस थाने में बैठक लेकर चुनावी तैयारियों, व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। चुनाव से जुड़ी मशीनरी मुस्तैद रहकर निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाए। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक सभी गतिविधियों का व्यवस्थित संचालन हो। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहें और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आमजन को निर्वाचन प्रक्रिया, जरूरी प्रपत्रों तथा चुनाव के विभिन्न चरणों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के साथ चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी पर जोर दिया।
एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने चुनावी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान डीवाईएसपी कुलदीप वालिया, बीडीओ महेंद्र सोलंकी, तहसीलदार मुकुल, भानीपुरा तहसीलदार ओमप्रकाश, एसएचओ धीरेंद्र सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2450648

