[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ के अपना घर आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य और विधिक अधिकारों की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ के अपना घर आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य और विधिक अधिकारों की दी जानकारी

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चूरू : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में रतनगढ़ स्थित अपना घर आश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 और बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक कठिनाइयां और सामाजिक परिस्थितियां मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या चिकित्सा विशेषज्ञ की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के संचालक एवं मनोचिकित्सक डॉ. गोयल, डॉ. अरुण गुप्ता और संतोष इंदौरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker