पाटन महाविद्यालय में कृषि की नई तकनीकों और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
छात्राओं को छात्रवृत्ति, अनुदान और सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक
पाटन : राजकीय महाविद्यालय पाटन में महिला नीति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कृषि की नवीन तकनीकों, करियर के अवसरों और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृषि पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने कृषि क्षेत्र में उपयोग की जा रही नई तकनीकों, छात्रवृत्तियों, अनुदान, ऋण सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में बदलती तकनीक के साथ आगे बढ़ने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों और रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना था। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी किरण यादव के उद्बोधन से हुआ। मंच संचालन ज्योति शर्मा ने किया तथा रीतू शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सहायक आचार्य दिनेश बैरवा का सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2450536


