लक्ष्मणगढ़ के राजेंद्र कुमार शर्मा को मिली जिम्मेदारी:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने सीकर-चूरू जिले का प्रभारी बनाया, सेवा कार्यों को मिलेगी गति
लक्ष्मणगढ़ के राजेंद्र कुमार शर्मा को मिली जिम्मेदारी:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने सीकर-चूरू जिले का प्रभारी बनाया, सेवा कार्यों को मिलेगी गति
लक्ष्मणगढ़ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने राजेंद्र कुमार शर्मा को सीकर और चूरू जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय कीर्तनीया की अनुशंसा पर संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने रामगढ़ में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले राजेंद्र कुमार शर्मा लक्ष्मणगढ़ प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे।
जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोज शर्मा ने दोनों जिलों की सभी तहसीलों में ट्रस्ट की रीति-नीति के अनुसार सेवा कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणगढ़ की तर्ज पर प्रत्येक तहसील में सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाए। इसके लिए सभी तहसील प्रभारी आपसी समन्वय से काम करें।
जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ
नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही सीकर और चूरू जिले में ट्रस्ट के सेवा कार्यों का विस्तार करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की टीम सरकार और आमजन के बीच सेतु बनकर काम करेगी, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मनोज शर्मा ने विश्वास जताया कि राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व और सभी तहसील प्रभारियों के सहयोग से दोनों जिलों में जनसेवा गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448565


