सीकर में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग:2 दमकल ने 15 मिनट में काबू पाया; 5 मिनट पहले ही निकला था मालिक
सीकर में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग:2 दमकल ने 15 मिनट में काबू पाया; 5 मिनट पहले ही निकला था मालिक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
सीकर : सीकर में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। कोतवाली थाना इलाके में चांदपोल गेट के बाहर धोद रोड स्थित दुकान वामू ऑटो पार्ट्स पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे यह घटना हुई। मालिक अमर सिंह सिसोदिया 15 मिनट पहले ही दुकान से निकला था।

प्लास्टिक के सामान और ऑटो पार्ट्स में लगी आग
वामू ऑटो पार्ट्स के मालिक अमर सिंह सिसोदिया ने कहा- मैं दोपहर को अपनी दुकान से 2:10 बजे निकला था। इसी दौरान पीछे से दुकान पर मौजूद लड़के ने मुझे आग लगने की सूचना दी। जब मैं मौके पर गया तो देखा दुकान में ऊपर के फ्लोर पर रखे प्लास्टिक के सामान और ऑटो पार्ट्स में भयंकर आग लगी हुई थी। ऐसे में मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी। आग लगने की वजह से करीब 10 से 15 लाख का सामान जल गया।
मौके पर पहुंचे चांदपोल चौकी इंचार्ज सुभाष ने बताया- दो दमकल की मदद से करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2448552


