[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति चुनाव; पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन:नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति चुनाव; पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन:नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति चुनाव; पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन:नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए। हालांकि, पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। यह प्रक्रिया श्रीमाधोपुर के उपखंड अधिकारी कार्यालय में चल रही है।

चुनाव अधिकारी सौरभ भाम्बु ने बताया कि उम्मीदवार रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नामांकन भरने वालों की संख्या बढ़ेगी।

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के 23 सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सही तरीके से कराने की तैयारी की है। श्रीमाधोपुर की 28 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। इनके लिए नामांकन की आखिरी तारीख और नाम वापसी 29 अक्टूबर को रहेगी। वोटिंग के दिन देर रात तक नतीजे आ जाएंगे। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति क्षेत्र में 23 पंचायत समिति सदस्य और 28 सरपंच चुने जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker