फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:फिरौती मांगने के आरोप में राजगढ़ से पकड़ा, 4 आरोपियों को पकड़ चुकी
फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:फिरौती मांगने के आरोप में राजगढ़ से पकड़ा, 4 आरोपियों को पकड़ चुकी
फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को विकास थैथलिया उर्फ विकास गोदारा (26) को राजगढ़ (चूरू) से पकड़ा। वह सीकर के थैथलिया गांव का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर कस्बे में लोगों को धमकाकर फिरौती मांगने के आरोप में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यह रिपोर्ट एएसआई सलीम खान ने लिखवाई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विकास थैथलिया से पहले अजीत उर्फ जीतू बलोद, राजेन्द्र उर्फ गांधी और रणवीर उर्फ मामा को भी पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 111(2)(बी), 111(3), 111(4) और 308(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448637

