श्रीमाधोपुर में नानी बाई रो मायरों कथा का शुभारंभ:बाल व्यास रितम कौशिक ने कृष्ण भक्त नरसी की कहानी सुनाई, बुधवार से दोपहर दो बजे से चलेगी कथा
श्रीमाधोपुर में नानी बाई रो मायरों कथा का शुभारंभ:बाल व्यास रितम कौशिक ने कृष्ण भक्त नरसी की कहानी सुनाई, बुधवार से दोपहर दो बजे से चलेगी कथा
श्रीमाधोपुर : शहर के कानूनगो के नोहरे में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मंगलवार दोपहर बाद नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ हुआ। बाल व्यास रितम कौशिक ने कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त नरसी की भक्ति और उनके जीवन से जुड़ी प्रसंगों का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा के दौरान बाल व्यास रितम कौशिक ने नरसी भक्त की कहानी सुनाते हुए बताया कि नरसी जन्म से गूंगे-बहरे थे। उनकी दादी की ईश्वर भक्ति से प्रसन्न होकर ठाकुरजी संन्यासी के वेश में उनके पास पहुंचे। उन्होंने नरसी के सिर पर हाथ फेरा, जिसके बाद वे बोलने और सुनने लगे। इस घटना के बाद नरसी भगवान की सेवा और भक्ति में लीन हो गए। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया गया।

बुधवार से शाम 6 बजे तक चलेगी कथा
समिति अध्यक्ष अनिल बागरियावासवाला ने बताया कि बुधवार से नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम देवी पूजन, संगीतमय महाआरती और दुर्गा सप्तशती पाठ भी हो रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु भाग लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448637

