सीकर के 18 इलाकों में कल नहीं होगी बिजली सप्लाई:सुबह 6 बजे से शुरू होगी कटौती, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित
सीकर के 18 इलाकों में कल नहीं होगी बिजली सप्लाई:सुबह 6 बजे से शुरू होगी कटौती, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित
सीकर : सीकर शहर में बिजली के तारों के रखरखाव और मेंटेनेंस को लेकर बुधवार को अलग-अलग 18 से ज्यादा इलाकों में 4-5 घंटे तक बिजली कटौती होगी।
दीपावली और दशहरे के त्योहार से पहले बिजली की लाइनों को दुरूस्त करने के लिए बुधवार सुबह 6 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। 14 अक्टूबर को शहर के 33/11 केवी सब स्टेशन तोदीनगर और 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडर नंबर 3 से जुड़े मोहल्लों और कॉमर्शियल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एक्सईएन संजीव पारीक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफार्मर चैकिंग का काम किया जाएगा ताकि त्योहार के दौरान कोई तकनीकी खराबी न आए।
तोदी नगर सब स्टेशन से 4 घंटे बिजली कटौती होगी
33/11 केवी सब स्टेशन तोदी नगर से निकलने वाले 11 केवी बाइपास फीडर पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शट डाउन किया जाएगा। इस दौरान 11 केवी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इससे रामपुरा रोड, चंदपुरा रोड, दुर्गा कॉलोनी, जयपुर-बीकानेर बाइपास, नाथवतपुरा रोड, धोद रोड, मातृछाया रेजीडेंसी और इनके आसपास के इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती होगी।
इंडस्ट्रियल एरिया थर्ड फीडर पर 5 घंटे रहेगा शट डाउन
इसी प्रकार, 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया फीडर नंबर-3 पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शट डाउन रहेगा। इससे ITI कॉलेज मैदान से बस डिपो, बजरंग कांटा के आसपास, शांति नगर, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर के पास तथा आसपास के इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448636

