बदमाश कपिल का सहयोगी गिरफ्तार:झुंझुनूं में वारदात की तैयारी कर रहा था, सिंघाना पुलिस और डीएसटी ने दबोचा
बदमाश कपिल का सहयोगी गिरफ्तार:झुंझुनूं में वारदात की तैयारी कर रहा था, सिंघाना पुलिस और डीएसटी ने दबोचा
सिंघाना : सिंघाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार बदमाश कपिल के सहयोगी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बदमाश कपिल और उसके साथी झुंझुनूं में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पूछताछ में सहयोगी मनोज का नाम सामने आया था
थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया- आगामी पंचायतराज चुनावों के मध्यनजर वांछित अपराधियों की धरपकड़, बदमाशों की निगरानी एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंघाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा से ढाणा जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर बदमाश कपिल और मनीष निवासी इकलेहरा, डीग को हथियार सहित गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर सामने आया कि उनका साथी मनोज कुमार सोशल मिडिया पर हथियार चलाते हुए रील बनाकर वायरल कर दहशत फैलाने का काम करता है। जिस पर पुलिस ने मनोज कुमार निवासी बाडलवास को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हथियारों को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
थानाधिकारी ने बताया- गिरफ्तार आरोपी मनोज बदमाश कपिल का सक्रिय साथी अपराधी है जो वर्तमान में सोशल मीडिया पर हथियार सहित फोटो व वीडियो वायरल कर आमजन में दहशत फैलाता है। आरोपी मनोज कुमार से हथियारों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2448638

