[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर:ब्रह्म चैतन्य संस्थान में निशुल्क जांच के बाद बांटे गए चश्मे और दवाइयां

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर:ब्रह्म चैतन्य संस्थान में निशुल्क जांच के बाद बांटे गए चश्मे और दवाइयां

चिड़ावा में मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर:ब्रह्म चैतन्य संस्थान में निशुल्क जांच के बाद बांटे गए चश्मे और दवाइयां

चिड़ावा : चिड़ावा में ब्रह्म चैतन्य संस्थान ने सौभाग्यवती शर्मा की याद में निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने संस्थान पहुंचकर मरीजों की दोबारा जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं। अस्पताल की ओर से दी गई ये सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क रहीं।

55 लोगों ने अपनी आंखों की दोबारा जांच करवाई

ऑपरेशन करवा चुके मूलचंद और राजकुमार शर्मा ने अस्पताल और संस्थान की व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद अब उन्हें आंखों से देखने में काफी फर्क महसूस हो रहा है।

आज ब्रह्म चैतन्य संस्थान में हुए फॉलो-अप सत्र में कुल 55 लोगों ने अपनी आंखों की दोबारा जांच करवाई। डॉक्टरों के कहने पर उन्हें दवाइयां भी मिलीं। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल लाटा, उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, सचिव सुरेश कुमार शर्मा, रजनीकान्त मिश्रा, नरेश शर्मा और बाबूलाल सैनी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker