गोठड़ा पंचायत क्षेत्र में चुनाव से पहले पुलिस का दौरा:ग्रामीणों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश
गोठड़ा पंचायत क्षेत्र में चुनाव से पहले पुलिस का दौरा:ग्रामीणों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश
नवलगढ़ : गोठड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को पुलिस जवानों ने कोलसिया, बाय और बिरोल का दौरा किया। उन्होंने बस स्टैंड पर ग्रामीणों से बातचीत कर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।
पुलिस ने ग्रामीणों से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उनसे अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस जवानों की मौजूदगी से ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा मिला। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448599


